हरियाणा

कैथल:कांग्रेसियों ने सोनिया से ईडी की पूछताछ का किया विरोध,दिया धरना

धरन से दूर रहे रणदीप सुरजेवाला समर्थक

कैथल, 22 जुलाई। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने के लिए शुक्रवार को हुड्डा समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ता लघु सचिवालय के मैदान में एकत्र हुए। कैथल कांग्रेस के प्रभारी व सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में धरना दिया। सुभाष गांगुली की अगुवाई में दिए गए धरने में कैथल का कोई भी रणदीप समर्थक कांग्रेसी शामिल नहीं हुआ। धरने में अधिकतर कलायत हलका के कांग्रेसी ही शामिल हुए।

धरने में गुहला के पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे सुधीर मेहता, सुनीता बागान, दिलबाग मोर व पूर्व मंत्री चरणदास शोरेवाला के पुत्र अनिल शोरेवाला शामिल हुए। शुक्रवार के धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयाप्रकाश शामिल नहीं हुए। बताया जाता है कि वह हिसार में आयोजित धरने में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। धरने में बोलते हुए विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि विरोधियों को डराने धमकाने के लिए भाजपा ने ईडी को हथियार बनाया है। लेकिन कांग्रेसी इससे डरने वाले नहीं हैं। सोनिया गांधी भाजपा की ऐसी किसी भी हरकत से नहीं घबराएगी।

कांग्रेसी भाजपा की सभी चालों का पुरजोर विरोध करेगा। सुरजेवाला गुट के धरने में शामिल ना होने पर सुभाष गांगोली ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यह कांग्रेस का अंदरूनी मुद्दा है। सभी कांग्रेसी पूरी तरह से एकजुट हैं। अनिल शोरेवाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट है। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा की हड़ताल का विरोध करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker