मनोरंजन

अजय देवगन के जन्मदिन पर काजोल ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले फिल्म अभिनेता अजय देवगन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर काजोल ने एक दिलचस्प किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है।

सुबह उठकर काजोल देवगन ने भी पति अजय देवगन को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इस बीच काजोल यह भूल गईं कि आज उनके पति अजय देवगन का जन्मदिन भी है। ऐसे में अजय देवगन ने कैसे पत्नी काजोल को उनके जन्मदिन की तारीख याद दिलवाई, यह किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है, जिसे खुद काजोल ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अजय देवगन और अपनी एक तस्वीर साझा की है,जिसमें काजोल -अजय देवगन को प्यार से निहारते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा कि- मैंने अजय देवगन को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा गुड़ी पड़वा नीत बोल गधवा! जिसके बाद अजय ने मुझे बोला- हैप्पी बर्थडे तो बोल दे…’

काजोल के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस काजोल की इस पोस्ट के जरिये अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक हैं। दोनों ने 20 फरवरी, 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। अजय देवगन और काजोल एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।यह जोड़ी फैंस के बीच ऑनस्क्रीन के साथ -साथ ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker