उत्तर प्रदेश

कानपुर : झमाझम बारिश के साथ काले बादलों से घिरा आसमान, गिरा तापमान

कानपुर, 08 अक्टूबर। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि दशहरा के दिन से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। पूर्वानुमान पूरी तरह से सटीक निकला और उस दिन से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को कभी धीमी तो कभी झमाझम बारिश हुई और तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। इसके साथ ही आसमान में काले बादलों की बराबर आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है अभी चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश होती रहेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा सर्कुलेशन से गुजरात और आसपास के इलाकों से होते हुए राजस्थान और हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली हुई है।

ऐसा लगता है कि कानपुर अगले सप्ताह के मध्य तक लंबे समय तक चलने वाली बारिश से घिरा रहेगा। मौसम गतिविधि की तीव्रता और प्रसार सभी दिनों में अधिक नहीं हो सकता है, लेकिन 08 से 11 अक्टूबर के बीच मध्यम अवधि के दौरान भारी बौछार पड़ने की संभावना बनी हुई है।

बताया कि अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 95 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 6.8 किमी प्रति घंटा रही। बारिश 15 मिमी दर्ज की गई। पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रहने के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker