उत्तर प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव में तिरंगामय हुई काशी, कहीं निकली यात्रा तो कहीं तिरंगा वितरण

-डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए निकाली बाइक तिरंगा रैली

वाराणसी,11 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के चलते पूरी काशी तिरंगामय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को मूर्त रूप देने के लिए शहर में कहीं बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तो कहीं घर-घर तिरंगा का वितरण हो रहा है। इसमें सामाजिक संगठनों के साथ निजी अंग्रेजी माध्यम के विद्वयालय भी बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रहे है।

गुरूवार को डाक विभाग ने बाइक तिरंगा रैली निकाली और विभिन्न क्षेत्रों में जन.जागरूकता अभियान चलाया। वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर परिसर में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्णकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। 250 से अधिक डाककर्मियों ने इसमें भागीदारी की और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के प्रति प्रेरित किया। हर घर तिरंगा,.हर मन तिरंगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम, डाक विभाग ने ठाना है.हर घर तिरंगा पहुँचाना है, आपका दोस्त .इण्डिया पोस्ट, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा.झंडा ऊँचा रहे हमारा के ओजस्वी उद्घोष के बीच गुंजायमान होता डाक विभाग का यह अभियान कैंट, वरुणा पुल, कचहरी, पांडेयपुर चौराहा,पहाड़िया, आशापुर चौराहे से होते हुए मूलगंध कुटी विहार सारनाथ पहुँचा। मूलगंध कुटी विहार सारनाथ पहुँचने पर वहाँ के मुख्य पुजारी केव कटकंदुरे जिनानंद थेरो भी इस अभियान में शामिल हुए और लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आजादी का महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग देश भक्ति की सामूहिक चेतना को घर.घर पहुँचाने का कार्य कर रहा है। इसके तहत वाराणसी परिक्षेत्र में 32 प्रभात फेरी और रैलियाँ निकाली गयी हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से लगभग दो लाख तिरंगों की बिक्री की जा चुकी है। युवा पीढी को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रधान डाकघरों में सेल्फी पॉइंट बनाये गए हैं। व्यापक प्रचार.प्रसार हेतु जहाँ डाकिया क्षेत्र में डाक बाँटते समय लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बाइक तिरंगा रैली में वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव, डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, सहायक निदेशक दिनेश साह, ब्रजेश शर्मा, सीनियर पोस्टमास्टर सी.एस .बरुआ, सहायक अधीक्षक एसके चौधरी, आरके चौहान, एमआर रश्दी, दिलीप सिंह यादव आदि शामिल रहे।

इसी क्रम में कचहरी से अधिवक्ताओं ने भी गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अधिवक्ता डी एम पोर्टिको पर इकट्ठा हुये और हाथों में तिरंगा लेकर सर्किट हाउस ,गोलघर ,दीवानी कचहरी होते हुये पुनः डीएम पोर्टिको पर आकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुआ । इसमें बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा,पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, विनोद पांडे भैया जी, शशीकांत दुबे,आशीष सिंह सिंह आदि अधिवक्ताओं के साथ महिला अधिवक्ता भी शामिल हुई।

ग्लेन हिल स्कूल ने हुकुलगंज मोहल्ले में तिरंगा वितरण कराया

आजादी का अमृत महोत्सव में मड़ुवाडीह स्थित ग्लेन हिल स्कूल की ओर से वरूणापार के हुकुलगंज इलाके में तिरंगा वितरित किया गया। स्कूल के अध्यापक दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में इलाके में लगभग 100 घरों में तिरंगें का वितरण किया गया। दिवाकर तिवारी ने बताया कि लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के प्रति प्रेरित भी किया गया। लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए विद्वयालय की ओर से लगातार अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जा रहा है।

पांडेयपुर चौराहे पर राष्ट्रगान के बाद काशी.इन्दू सेवा समिति ने किया तिरंगा वितरण

ें काशी.इन्दू सेवा समिति की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा और हर हाथ तिरंगा की सोच के साथ पाण्डेयपुर चौराहे पर स्थित हनुमान मन्दिर के पास राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष कंचन तिवारी ने पूर्व पार्षद जगदीश त्रिपाठी को तिरंगा देकर की। संस्था के सदस्यों ने पाण्डेयपुर चौराहे के पास की दुकानों, घरों में तथा राहगीरों को तिरंगा देकर राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाया तथा लोगों से आग्रह किया कि अमृत महोत्सव की खुशी में भूल से भी तिरंगे का अपमान न होने पाए।

कंचन तिवारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से शुरू होकर अभियान 15 अगस्त तक चलेगा । कुल 1000 तिरंगा बाँटकर आजादी का अमृत महोत्सवष् मनाया जायेगा। तिरंगा वितरण में विश्वनाथ तिवारी ;मन्नू, प्रवीण तिवारी ’गुड्डू’, शालिनी तिवारी, मदन दुबे, गोपाल जी सेठ, राघवेश दुबे आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker