हरियाणा
कश्यप समाज सेवा समिति अध्यक्ष ईश्वर कश्यप ने किया नवनियुक्त समाज की सरपंच का स्वागत
कश्यप समाज सेवा समिति के अध्यक्ष ईश्वर कश्यप नवनियुक्त सरपंच काजल कश्यप का बुक का देकर स्वागत करते हुए
गन्नौर। कश्यप समाजसेवा समिति गन्नौर के प्रधान ईश्वर कश्यप ने अपनी टीम के साथ गांव बाय – बड़ोद से पूर्व सरपंच सुखबीर कश्यप की पुत्रवधू काजल कश्यप का सरपंच बनने पर फूलों का गुलदस्ता व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका गनौर के वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा , ठेकेदार शालू कश्यप, विवान कश्यप, सतीश कश्यप, सचिन कश्यप, महावीर कश्यप,अमित कश्यप, सुरेश कश्यप, बारू कश्यप व रामपाल कश्यप ,रामलाल कश्यप आदि मौजूद थे।