नहीं जाने देंगे यमुना में गंदा पानी : केजरीवाल
नई दिल्ली, 03 जून । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि यमुना में गंदा पानी न जाने पाए। केजरीवाल ने शुक्रवार को रोहिणी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कोशिश कर रही है कि विज्ञान और प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल कर गंदे पानी को साफ किया और यमुना में गंदा पानी जाने से रोका जाए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में झीलें बनाई जा रही हैं। गंदे पानी को साफ करने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद है कि गंदे पानी को ट्रीट कर उसे वापस इस्तेमाल में लाया जाए। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यमुना सफाई के लक्ष्य के साथ-साथ दिल्ली में जल स्तर बढ़ाने का हर संभव कार्य जारी है।