नई दिल्ली
उत्तर पश्चिमी जिले के महेन्द्रा पार्क इलाके में लड़की को लेकर हुए विवाद को सुलटाने के लिये गए दोस्तों पर पिता और बेटों ने चाकू व डंडों से जानलेवा हमला किया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मोहम्मद दानिश ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि बीती रात दो बजे वह अपने दोस्त पांडव,गौतम,अरविन्द के साथ आजादपुर मंडी चौक पर बिरयानी खाने गए थे। बीते शनिवार को विशाल नामक चाय ही रेहड़ी लगाने वाले से उसके दोस्त अमरसिंह का एक लड़की को लेकर झगड़ा हो गया था। विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमर सिंह की पिटाई कर दी थी। उसी मामले को सुलटाने के लिये वह भी साथियों के साथ विशाल के पास चला गया था।
रेहड़ी पर विशाल उसके दो भाई आकाश और अमरनाथ व पिता मोहन खड़े थे। जब पांडव ने अमरनाथ से पूछा कि आप हमकों क्यों तलाश रहे हो। आदित्य से तुम्हारा क्या झगड़ा है ? अचानक से विशाल ने रेहड़ी के नीचे से चाकू निकाला। उसे और पांडव को डंडों से पिटना शुरू कर दिया। अमरनाथ ने चाकू लेकर उनका रास्ता रोक लिया। सभी की डंडो व लात घुसों से बुरी तरह से पिटाई की।
पांडव को सड़क पर गिराकर उसकी छाती के बाईं तरफ चाकू से जानलेवा हमला किया। उसके काफी ज्यादा खून बहने लगा। वह किसी तरह से बचकर मंडी की तरफ भागे। अरविंद ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांडव को खून से लथपथ हालत में देखकर उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।