लायंस क्लब गन्नौर गौरव ने लगाए 20 छायादार पौधे, मजदूरों को ठंडा पानी रखने की बोतलें भी की वितरित
पुष्प एन्क्लेव बसंत विहार में 20 छायादार पौधे लगाती क्लब की महिला पदाधिकारी एवं सदस्य।
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गौरव द्वारा रविवार को सेवा कार्यों की कड़ी में पुष्प एन्क्लेव बसंत विहार में 20 छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद क्लब के पदाधिकारियों ने 50 मजदूरों को ठंडा पानी रखने की बोतलें और तोलिए भेंट किए गए। क्लब का संस्थापक अध्यक्ष शालू वधवा ने कहा कि क्लब द्वारा सामाजिक बुराईयों को दूर करने, स्वास्थ्य सेवाएं व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाएंगे। इसके लिए क्लब के सदस्य भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। अध्यक्ष शालू वधवा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी है। अगर समय रहते हमें इस समस्या की तरफ ध्यान नही दिया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वधवा ने कहा कि पौधरोपण करते हमें अपना जन्म दिन मनाना चाहिए। कोषाध्यक्ष डिंपी मल्होत्रा ने क्लब के सदस्यों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर सचिव भावना जग्या, कोषाध्यक्ष डिंपी मल्होत्रा, परियोजना अध्यक्ष रुचिका बत्रा, हरीश वाधवा, अमित बत्रा अंकित मल्होत्रा, नीरज जग्या, हितेश कुमार, नीतू कुमार और चारू चांदना उपस्थित थे।