उत्तर प्रदेश

महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय पर्व को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए तैयारी

हमीरपुर, 06 अगस्त। देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है! इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के प्रत्येक गाँव,शहर की गलियों में तिरंगा यात्रा निकाल कर ज़न-ज़न में यह संदेश फैलाकर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच देश के सम्पूर्ण घरों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता के नेतृत्व में प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं सेक्टर में पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जोरदार तैयारी की जा रही है। पार्टी के जिला कार्यालय हमीरपुर में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति की उपस्थिति में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आराधना राजपूत ने अपने सभी मंडल की अध्यक्ष के साथ तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की। इस बैठक में महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद, क्षेत्रीय सदस्य मीना यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीतू द्विवेदी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker