मध्य प्रदेश

मंदसौर: भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने दो भाइयों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

मंदसौर

दलौदा थाना में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नेे शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि दो भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों का कहना है कि पूर्व में चल रहे मामले में समझौते के लिए महिला आई थी, तभी उसने हम पर आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच में दोनों भाइयों को दोषी मानते हुए प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।

दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि दलौदा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आक्या निवासी नंदलाल धनगर और बाबूलाल धनगर ने उसे उनके गांव एक प्रकरण में समझौते के लिए बुलाया था। यहां जब पीडिता पहुंची तो पीडिता के साथ दोनों भाइयों ने मारपीट की व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आज आरोपित नंदलाल धनगर और बाबूलाल धनगर को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आरोपी नंदलाल धनगर अमलावद सोसायटी में प्रबंधक भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker