हरियाणा

मास्टर बिजेन्द्र गुलिया अपनी 33 साल की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत 

मुख्याध्यापिका बबीता व शिक्षक सेवानिवृत मास्टर बिजेन्द्र का सम्मान करते हुए। 

गन्नौर। राजकीय मिडल स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक पुरखास धीरान निवासी बिजेन्द्र गुलिया 33 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृत के उपलक्ष्य में स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, समाजसेवी विरेन्द्र कादियान, दिल्ली बार काऊंसिल के चेयरमैन अनिल गुप्ता, अशोक पेपर कंपनी के निदेशक शिव कुमार,

ने शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर अतिथियों का स्कूल की मुख्याध्यापिका बबीता ने स्वागत किया। अतिथियों ने मास्टर बिजेन्द्र गुलिया की कार्यशैली की सराहना की। मुख्याध्यापिका बबीता ने संबोधित करते करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा स्कूल हित में जो कार्य किए। उनके कार्य के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने स्कूल में समाजसेवा के सहयोग से स्कूल के उत्थान व छात्रों की सुविधा के लिए बहुत कार्य करवाएं। स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। मास्टर बिजेन्द्र ने कहा कि उन्होंने नौकरी की शुरूआत अंबाला के राजकीय स्कूल से की। उसके बाद गन्नौर के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दी। आज उनकी जो सराहना हो रही है। उसमें सभी का योगदान है। बिना आपसी सहयोग के कोई भी आगे नही बढ़ सकता। अतिथियों व स्टाफ ने बिजेन्द्र का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बबीता, सतीश, मोनिका, योगेश, दीपक, केसरी नन्दन, विनोद दहिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker