हरियाणा

गणित की प्राध्यापिका ने मास्टर्स नेशनल स्वीमिंग में जीते दो कांस्य पदक

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। अध्यापन के साथ साथ खेलों में भी महारथ हासिल है शहर की मंजू दहिया को। 18वीं मास्टर्स नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में मंजू दहिया ने दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। मंजू दहिया  शहर के सैक्टर 6 की रहने वाली हैं और खरहर गांव के स्कूल में गणित की प्राध्यापिका हैं।  अम्बाला में चल रही मास्टर्स नेशनल की वूमन्स कैटगरी में 35 से 39 आयु वर्ग में मंजू दहिया ने भाग लिया है। मंजू दहिया ने 50 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक और 200 मीटर फ्री स्टाईल में कांस्य पदक हासिल किया है। 50 मीटर ब्रैस्टस्टॉक में महाराष्ट्र की श्वेता मात्रे  ने पहला और राजस्थान की भुवनेश्वरी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं 200 मीटर फ्री स्टाईल में दिल्ली की अपर्णा गुप्ता ने पहला और मध्यप्रदेश की निहारिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। बहादुरगढ़ की रहने वाली गणित प्राध्यापिका मंजू दहिया ने लगातार दो कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। भारतीय तैराकी संघ के सहसचिव और हरियाणा ओलम्पिक संघ के सहसचिव अनिल खत्री ने विजेता तैराकों को प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया। अनिल खत्री ने भी मंजू दहिया को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker