हरियाणा

वार्ड नं 20  में नगर निगम द्वारा  52 लाख 16 हजार ₹ की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्यों का मेयर निखिल मदान ने नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ। 

32 लाख 93 रु की लागत से छोटू राम कालोनी एवं प्रगति नगर की विभिन्न ब्रांच  गलियों का होगा कायाकल्प। सी सी से सभी गलियों को किया जायेगा पक्का। 

छोटू राम चौक के सामने मलिक कालोनी की  मुख्य गली में 19 लाख 23 हज़ार की लागत से बिछाई जाएगी नई सीवरेज लाइन और सी सी से किया जायेगा पक्का।

मौके पर विधायक सुरेंद्र पंवार , वार्ड 20 से निगम पार्षद नीतू दहिया , पार्षद बिजेंद्र मलिक,पार्षद मंजीत गहलावत सहित कालोनी के अन्य सभी  गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद। 

सोनीपत : रविवार को मेयर निखिल मदान ने शहर के वार्ड नं 20 का दौरा किया और क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का पार्षद नीतू दहिया के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र पंवार, पार्षद बिजेंद्र मलिक, पार्षद मंजीत गहलावत सहित कॉलोनी के सभी बड़े बुजुर्ग एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

मेयर निखिल मदान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा 32 लाख 93 हज़ार रु की लागत से वार्ड 20 की छोटू राम कालोनी एवं प्रगति नगर की विभिन्न ब्रांच गलियों को सी सी से  पक्का किया जायेगा।

इसके साथ ही छोटू राम चौक के सामने मलिक कालोनी की मुख्य गली में 19 लाख 23 हज़ार की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और सी सी से पक्का किया जायेगा। 

मेयर निखिल मदान ने कहा कि वार्ड 20 के स्थानीय लोगों एवं पार्षद नीतू दहिया ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में जर्जर हो चुकी गलियों  बारे में बताया था जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने आज पार्षद नीतू दहिया के साथ मिलकर 52 लाख 16 हज़ार ₹ की लागत से गलियों के पुननिर्माण का कार्य शुरू करवाया है।

निखिल मदान ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों और संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को काम के जल्द से जल्द और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। 

मौके पर राजेश दहिया ,महेन्द्र सिंह हुड्डा, गौरव दहिया, अनिल दहिया,ओम प्रकाश मलिक, राजेंद्र सिंह, अजित सिंह, महताब दहिया, ईश्वर कौशिक, कर्ण सिंह,दया सिंह दहिया, वीरेंद्र सिंह महला, चाँद सिंह, आनंद छिकारा,संदीप कौशिक, हरीश, सज्जन सिंह सहरावत,गौरव शर्मा,अनिल ,हरी ओम, राज सिंह बज़्ज़ाड, वेद सिंह राठी, शमशेर सिंह दलाल,हर्ष दहिया,आजाद गुप्ता,संजीव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker