राज्य स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता में मिलन छौक्कर ने पाया दूसरा स्थान
गन्नौर। बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता में गन्नौर के खिलाड़ी मिलन छौक्कर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मिलन छौक्कर ने 77-85 किलोग्राम भार वर्ग में डेड लिफ्ट में 150 किलोग्राम भार, जबकि बैंच प्रेस में 85 किलोग्राम भार उठा कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ी मिलन छौक्कर का गन्नौर पहुंचने पर कोच दॉ गोल्ड हैल्थ क्लब के संचालक अन्नू त्यागी व तरूण त्यागी ने मेडल पहना कर स्वागत किया। तरूण त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए मिलन काफी मेहनत कर रहा था। अब मिलन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा, जिसके लिए वह पूरी मेहनत से जुटा हुआ है। मिलन की जीत पर उसके घर में खुशी का माहौल है। कोच अन्नू त्यागी ने मिलन छौक्कर के उज्जवल भविष्य की कामना की।