हरियाणा

विधायक राजेंद्र जून व कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर किया पूर्व पीएम राजीव गांधी को नमन


– विधायक राजेंद्र सिंह जून बोले, सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक थे भारत रत्न राजीव गांधी

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून व कार्यकर्ताओं पुण्यतिथि पर भारत रत्न पूर्वप्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विधायक जून ने पूर्व पीएम को नमन करते हुए कहा कि देश की जनता व विशेषकर युवाओं के लिए राजीव गांधी हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। उनके आर्दश, उच्च विचार, मिलनसार स्वभाव और दूरदर्शी सोच के कारण आज भारत दुनिया में आईटी शक्ति बन पाया है। वे भारत में आईटी क्रांति के जनक थे। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में भारतीय आज पूरे विश्व में धूम मचा रहे है जिसका श्रेय पूर्ण रूप से भारत रत्न राजीव गांधी को जाता है। इसके अलावा राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में पंचायती राज को बढ़ावा देने का काम किया था। राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी व संचार क्रांति का अलख जगाने, महिलाओं को आरक्षण देने की वकालत करने, देश को आईटी में आगे बढ़ाने सहित कई कल्पना को साकार किया जिनका फायदा आज आम आदमी को हो रहा है। विधायक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक बने रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजवीर दलाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राज पहलवान, उमेद सिंह खत्री, सीटू बराही, गजानंद गर्ग, अरुण खत्री, पूर्व पार्षद महिपाल, महेंद्र कुमार, रवींद्र मांडोठी, दयाचंद रंगा, देवेंद्र दहिया, बबला, बिट्टू जून, महेंद्र मेहंदीपुर, धर्मवीर भगत, सुरेश राठी, कर्मवीर राव, मुख्तयार ,पूर्व सरपंच वीरेन्द्र कौशिक, प्रमोद दलाल, राजेंद्र माजरा, राकेश दहिया, सुरेंद्र जून, संजय पहलवान, वीरेन्द्र मलिक, सिकन्दर, मनीष परनाला आदि कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker