विधायक सुरेंद्र पंवार ने जैन तीर्थ गुप्तिधाम में पहुंचकर गुरूदेव से लिया आशीर्वाद
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप है, इसे समाज से हर हाल में जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना होगा। विधायक सुरेंद्र पंवार जैन तीर्थ गुप्तिधाम गन्नौर में आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव भगवान की माता मरूदेवी की गोद भराई रस्म में शिरकत कर राष्टÑ संत उपाध्याय श्री 108 गुप्ति सागर गुरूदेव से आशीर्वाद लेने के उपरांत क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि संत उपाध्याय श्री 108 गुप्ति सागर गुरूदेव का गन्नौर की धरा पर पहुंचने पर गन्नौर की भूमि और अधिक पवित्र हो गई है। जिस प्रकार उनके प्रवचन जन-जन का कल्याण कर रहे है, इसी तरह हम सभी क्षेत्रवासियों को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का अटूट संकल्प भी लेना होगा। गुरूदेव द्वारा बताया गया मार्ग जीवन कल्याण का मार्ग है। हम सभी को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का हर हाल में अनुसरण करना चाहिए। शनिवार को प्रथम तीर्थकर ऋषभ देव भगवान की माता मरूदेवी की गोद भराई की रस्म के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान एसके जैन एडवोकेट, मुकेश, संजय जैन, मनोज जैन, अमित जैन, सुबोध जेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।