दिल्ली

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, जलभराव से यतायात बाधित

नई दिल्ली, 30 जून । राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह से हो रही वर्षा से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जल भराव से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा। जिसके चलते सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला और यात्रियों को घंटों तक सड़कों पर बिताना पड़ा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के पहुंचने की जानकारी पहले ही दे दी थी। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पूरे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

भारी बारिश के कारण दिल्ली जाने वाली दो उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया है। बारिश के चलते तापमान गिरकर 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार रेलवे अंडरपास पुल प्रह्लादपुर पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। जलभराव के कारण दोनों मार्ग बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राज्य के नालों की साफ-सफाई और गाद निकालने के कार्य में लापरवाही की गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल ने दावा किया है कि नालों से गाद निकालने के नाम पर दिल्ली सरकार ने सिर्फ खानापूर्ती की हैैैैैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker