बिहार

 मोतिहारी के प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर बने इज़ेडसीसी शासक मंडल के सदस्य

मोतिहारी,22नवंबर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने जिले के प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर को बिहार से पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता के शासक मंडल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का सदस्य नामित किया है। प्रसाद रत्नेश्वर मोतिहारी शहर के रहने वाले हैं। नाटक के क्षेत्र में उच्चतर शिक्षाप्राप्त रत्नेश्वर 38 वर्षों से लगातार रंगमंच पर सक्रिय हैं। वे 14 वर्षों तक बिहार संगीत नाटक अकादमी की कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। निलही कोठी, आदमख़ोर फ़ैसला, राजनीति का स्वांग,पटना टाइम्स सहित अनेक नाटकों का लेखन एवं निर्देशन किया है। उनके नाटक पटना टाइम्स को प्रेसिडेंशियल अवार्ड भी मिल चुका है।

बिहार के शहरों के अलावे दिल्ली में भी उनके कई नाटक मंचित हैं। राष्ट्रीय विरासतों एवं धरोहरों को बचाने के लिए चम्पारण महोत्सव के भी प्रणेता रहे हैं प्रसाद रत्नेश्वर,इसके साथ ही गंडक नदी घाटी में विकसित थारू जनजाति की सभ्यता-संस्कृति पर अपने शोधपत्र को चीन के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने बिहार, असम, झारखंड, मणिपुर,ओड़िसा, सिक्किम, त्रिपुरा,प.बंगाल तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से नौ लोक एवं जनजातीय कला विशेषज्ञों को इज़ेडसीसी के शासक मंडल का सदस्य नामित किया है।जिनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker