राष्ट्रीय

सांसद अनुराग शर्मा बनाये गये राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

झांसी,24 जून । झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग शर्मा को संसद में एनडीए की राष्ट्रपति पद की अधिकृत प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्र में उनका प्रस्तावक बनाया गया है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है।

सांसद ने कहा कि यह आदिवासी समुदाय के लिए यह गौरव का क्षण है। देश की मिट्टी धरती की संतान को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई आदिवासी और वह भी महिला उम्मीदवार देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही हैं। यह देशवासियों के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है। सच मायने में कहा जाये तो भाजपा ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाई-बहिनों का मान भी बढ़ाया है। हम सभी पार्टी के इस ऐतिहासिक निर्णय से गौरव का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार नामित करते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है एवं उनके नामांकन पत्र का प्रस्तावक बनने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से द्रौपदी मुर्मू को विजय की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय का बुन्देलखण्ड के झांसी-ललितपुर क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker