राष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ जनसेवक के रूप मे सांसद तीरथ सिंह का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में हुआ दर्ज

गोपेश्वर/जोशीमठ, 15 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत अपने संसदीय क्षेत्र में कोरनाकाल हो अथवा अन्य सामाजिक गतिविधियों के दौरान भ्रमण कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करते रहते हैं। उनका जनता के बीच हर समय संवाद बना रहता है गढ़वाल संसदीय क्षेत्र पहाड़ी एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों की भौगोलिक रचना के बावजूद भी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर जन समस्याओं को सुनते रहते हैं।

कुछ समय पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मैं बढ़-चढ़कर भाग लेकर उन्होंने 15 अगस्त के अवसर पर भारत के अंतिम गांव माणा में जाकर जनजाति के लोगों के बीच जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया एवं भारतीय सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच जाकर मिष्ठान वितरण कर हौसला अफजाई की और भारत-चीन सीमा के देवताल में तिरंगा भी फहराया।

सांसद तीरथ की सहजता के हैं सभी मुरीद-

तीरथ सिंह के राजनीतिक जीवन की सफलता एवं सहजता के सभी मुरीद हैं इनकी इन सामाजिक गतिविधियों को एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के विकट भौगोलिक परिस्थितियों और जन समस्याओं को भारतीय संसद में भी मुखरता से आवाज को बुलंद करते आए हैं उनके संसदीय काल में कोई भी ऐसा सत्र नहीं रहा जिसमें उन्होंने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की समस्याएं पुरजोर तरीके से न उठाई हो। गढ़वाल सांसद की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आकलन कर वर्तमान समय में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम सर्वश्रेष्ठ जन सेवक के रूप में दर्ज हुआ है इस पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

बहुत गंभीरता के साथ जन समस्याओं को सुनते हैं : बिष्ट

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत प्रत्येक माह प्रत्येक जिले के अंतर्वर्ती क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को सुनते हैं और उनका निराकरण का भरपूर प्रयास करते हैं वर्तमान समय में उन्होंने अपनी लोकसभा में 12 सौ से अधिक बीएसएनल टावर की स्वीकृति सड़क कनेक्टिविटी रेल प्रोजेक्ट चार धाम सड़क परियोजना को बढ़ावा देने एवं तत्परता दिखाने के कारण आज उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है हमें अपने सांसद के इन कार्यों पर गर्व है गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विनोद के निवासी ने कहा कि गढ़वाल सांसद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और हम उनकी सादगी के मुरीद हैं इतना ही नहीं जनपद चमोली की सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का हर समय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद बना रहता है छोटा सा छोटा कार्यकर्ता सांसद को फोन करता है तो सांसद खुद ही कार्यकर्ता के फोन को उठाते हैं इसलिए समाज में यह भी चर्चा हर समय सर्वजनिक रहती है।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को देश की संसद में पुरजोर तरीके से उठाना गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की कार्य कुशलता है। संसदीय क्षेत्र गढ़वाल के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker