नवीन गुप्ता नितिन के साथ अनेक महिलाएं शामिल हुई आप मे:- नकीन मैहरा
2 अप्रैल 2022 को गड्डी घसीटा की महिलाओं व पुरषों को नकीन मैहरा एडवोकेट प्रवक्ता मध्य हरियाणा ने शैलेन्द्र सरोहा पूर्व उपप्रधान जिला कोर्ट सोनीपत की उपस्थिति में पार्टी की टोपी पहना कर आम आदमी पार्टी में शामिल किया जिसमे नकीन मैहरा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा किये दिल्ली के कार्य व सांसद सुशील गुप्ता की दिन रात मेहनत से हरियाणा परिवर्तन की ओर बढ़ रहे है व प्रत्येक दिन हजारों लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है और हरियाणा सरकार कभी भी चुनाव कर ले परिणाम आम आदमी के हक में आएगा।
नकीन मैहरा ने केंद्रीय सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार पंजाब परिणाम व आप कार्यो से घबराई हुई है जिसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर तोड़ फोड़ कर के घिनोना कार्य किया है जिसका परिणाम दिल्ली की जनता आगामी निकाय चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
शैलेंद्र सरोहा ने गद्दी घसीटा के सभी निवासियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मान सम्मान में कोई कमी नही आएगी व हर आम जन के कार्यो को पूरा करवाने के लिए आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता सवैधानिक तोर से हर सम्भव मदद करेंगे। नितिन तनेजा ने सभी गद्दी घसीटा के साथ कहा कि अब हम पूर्ण रूप से आम आदमी पार्टी के साथ मे है और आम आदमी पार्टी के साथ नकीन मैहरा का धन्यवाद करते है इस मौके पर नवीन गुप्ता,जगदीश,सुषमा,मीनाक्षी,चन्दरकलां, शेली, इंदु,पायल,सुमन,लल्लू प्रजापत आदि अनेक महिलाएं पुरुष शामिल रहे।