हरियाणा
नवीन मंगला बने सोनीपत भारतीय व्यापार मंडल के जिला प्रधान
सोनीपत सोनीपत के प्रमुख समाजसेवी व भाजपा नेता नवीन मंगला को भारतीय व्यापार मंडल सोनीपत का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। जिला प्रधान नवीन मंगला ने कहा की व्यापारी वर्ग समाज के हर कार्य मै अपना पूर्ण योगदान दे रहा, मेरा उद्देश्य हमेशा व्यापारी वर्ग के लिए कार्य करने का रहा हैँ।
इसी के तहत नवीन मंगला ने कहा कि मैं अपनी पूरी ऊर्जा के साथ व्यापरियो के साथ सैदेव खड़ा रहूंगा और उनकी और से आ रही समस्यायो का निवारण हर स्तर पर करवाया जायेगा। नवीन मंगला ने प्रदेश संगठन का जिला प्रधान की जिम्मेदारी देने हार्दिक धन्यवाद किया।