हरियाणा

भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य सुधा यादव व भूपेन्द्र यादव का गन्नौर में किया जाएगा जोरदार नागरिक अभिनंदन  : विधायक    

विधायक निर्मल चौधरी भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड कि नवनियुक्त सदस्य सुधा यादव को बुका देकर बधाई देते हुए

-महिला सशक्तिकरण की पक्षधर है भारतीय जनता पार्टी : चौधर

गन्नौर। भाजपा विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड कि नवनियुक्त सदस्य एवं पूर्व सांसद सुधा यादव व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र यादव का गन्नौर में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शुक्रवार को नवनियुक्त सदस्य सुधा यादव को उनके अवास पर बुका देकर उन्हें बधाई देने के साथ उनको गन्नौर आगमन का न्यौता भी दिया। विधायक निर्मल चौधरी ने उक्त सदस्यों से मिलने के बाद अपने आवास पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा से केंद्रीय संसदीय बोर्ड में हरियाणा से दो सदस्य बनाए गए है जिनका गन्नौर क्षेत्र में जोरदार नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। चौधरी ने कहा बीजेपी महिला सशक्तिकरण की पक्षधर वाली एकमात्र पार्टी है। उन्होंने सुधा यादव व पूर्व मंत्री भूपेन्द्र यादव को बोर्ड में लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन मंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ का भी आभार व्यक्त किया है। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के हित मे सबसे ज्यादा काम किए हैं। जिसके चलते आज पूरी दुनिया में भारत की महिलाओं को सबसे ज्यादा भागीदारी हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है। विधायक ने कहा कि एक आदिवासी महिला को बीजेपी ने भारत की राष्ट्रपति बनाकर इतिहास रचने का काम किया है। उसी प्रकार सुधा यादव को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि बीजेपी निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस अवसर पर नपा चेयरमैन अरूण त्यागी, पूर्व चेयरमैन रामकुमार धनखड़,भोपाल रापरिया,धर्मबीर, राजेन्द्र त्यागी, विरेन्द्र भुक्कर, कप्तान नांदल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker