सोनीपत श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन चौक से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का रास्ते में संगत द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा प्रसाद के स्टाल लगाए गए एवं स्वागती गेट लगाए गए। विधायक सुरेंद्र पवार एवं मेयर निखिल मदान द्वारा स्वागत किया गया। दशमेश अखाड़े द्वारा गतके के जौहर दिखाए गए। शंकर द्वारा गुरबाणी का गायन किया गया। महासचिव परमजीत सिंह द्वारा संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापसी गीता भवन चौक गुरुद्वारा साहिब में जाकर समाप्त हुई। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा साहब के प्रधान सरदार बलवंत सिंह मोहन सिंह मनोचा अर्जुन सिंह मनोचा रविंदर सिंह शमशेर सिंह अरविंदर सिंह चरणजीत सिंह हरचरण सिंह अमित सिंह आदि शामिल हुए।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close