सोनीपत गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन चौक में महीनावर कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर रागी भाई पवनदीप सिंह एवं साथियों द्वारा शब्द कीर्तन गायन किया गया। भारी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रधान सरदार बलवंत सिंह ने गुरु साहिबान द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान संगत को किया। रागी जथे को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर बनाया गया। महासचिव परमजीत सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहब से चल रही सेवाओं के बारे में संगत को बताया। इस अवसर सरदार मोहन सिंह मनोचा अर्जुन सिंह मनोचा चरणजीत सिंह गुरजीत सिंह शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close