हरियाणा

सोनीपत, 9 अगस्त। भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेज सरकार की चुले हिला दी थी और अंग्रेजों ने घबराकर अपना साम्राज्य समेटने का मन बनाना शुरू कर दिया था। देश के उन बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव काल में हर घर सम्मान के साथ तिरंगा फहराया जाये।

     उक्त विचार मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सेक्टर 14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद शहर की सामाजिक, धार्मिक, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए और हर घर तिरंगा को जन अभियान बनाने में योगदान देने की अपील की।

      राजीव जैन ने कहा कि आजादी के दीवानों ने स्वयं से प्रेरित होकर देश के कोने-कोने में अंग्रेजी हकूमत का विरोध शुरू कर दिया, इसमें पीछे न तो उनका कोई निजी स्वार्थ था, बस एक ही धुन थी अंग्रेजों को भगाना। राजीव जैन ने कहा कि हमें भी शहीदों से प्रेरणा लेकर देश प्रथम, समाज दित्य, अपना परिवार तृतीय के सिद्धांत पर चलकर देश के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम के जोरदार नारे लगते रहे।

       तिरंगा वितरण कार्यक्रम में संजय वर्मा, संजय सिंगला, संजय दलाल, हरी सैनी, सुरेंद्र मदान, सुभाष गुप्ता, रामधन शर्मा, सोहन लाल बत्रा, सतपरकश शर्मा, रवी ग्रोवर, नवीन मंगला, राजेन्द्र मलिक, रामधन मलिक, ओ डी गर्ग, रामसिंह त्यागी, रत्न लाल भाटिया, संजय सहरा, आनंद परकाश शर्मा काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker