मंगलवार रात श्री गुरु राम दास जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन चौक पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महासचिव परमजीत सिंह द्वारा संगत को गुरु जी के जीवन के बारे में बताया। गुरु राम दास जी का जन्म चुना मंडी लाहौर में हुआ। उनके पिता हरिदास जी एवं माता दया जी थी। बीबी भानी जी से उनका विवाह हुआ बाबा पृथ्वी चंद जी बाबा महादेव जी एवं गुरु अर्जुन देव जी 3 उनकी संतानें थी। गुरु रामदास जी श्री दरबार साहिब अमृतसर के संस्थापक थे। मानव मात्र की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य था। उनके द्वारा उच्चारण की गई वाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है। गुरुद्वारा साहब के प्रधान सरदार बलवंत सिंह ने संगत को इस अवसर पर बधाई दी। भाई गुरप्रीत सिंह दिल्ली वालों ने संगत को कीर्तन द्वारा निहाल किया। गुरुद्वारा साहब के उप प्रधान मोहन सिंह मनोचा शमशेर सिंह मनजीत सिंह बिल्लू गुरजीत सिंह अर्जुन सिंह मनोचा हरचरण सिंह एवं चरणजीत सिंह इस अवसर पर उपस्थित रहे । समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर बताया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close