हरियाणा

पोती के जन्म पर कुआं पूजन, हवन यज्ञ करके परिवार की पुरानी परम्परा को आगे बढ़ाया

मास्टर परमान्नद ने पोती के जन्म दिन पर करवाया कुंआ पूजन

गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी में कन्या जन्म पर तीसरी पीढी में स्वर्गीय करम सिंह नंबरदार के परिवार ने कुंआ पूजन व हवन यज्ञ की परम्परा को निभाते हुए घर में बेटी पैदा होने पर हवन- यज्ञ व गांव के लोगों को भोजन करवाया गया और डीजे ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर कुआं पूजन करवाया गया। मास्टर परमान्नद कौशिक ने अपने बेटे गौरव को बेटी मिशाका के जन्म होने पर कार्यक्रम किया। मास्टर परमान्नद ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि उनके यहां बेटी ने जन्म लिया है। आज लड़का लड़की में कोई फर्क नहीं है। फर्क केवल सोच का है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। वह लड़की की परवरिश लड़कों से बेहतर करेंगे। लड़की माता-पिता की सेवा लड़कों से बेहतर करती हैं। कुसुम लता दादी ने बताया बेटी पैदा होने पर गांव के लोगों को भोज करवाकर, डीजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन करके जो खुशी मनाई है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने साबित कर दिया है कि आज लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं है। उनका परिवार कभी से ही लड़की पैदा होने पर खुशी मनाता है। गांव के लोगों ने उनके परिवार की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker