एसएनएस कालेज प्राध्यापक के सेवानिवृत्त पर प्राचार्य ने दी भावभीनी विदाई
सहरसा,30 नवम्बर। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में जंतु विज्ञान के प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार सिंह के सेवा निवृत्त होने पर प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह एवं डॉ सुरेश कुमार द्वारा पाग,चादर एवं बुके से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य प्रो डॉ सिंह ने कहा कि अनिल बाबू अपने सहकर्मी छात्र, छात्राओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय रहे।डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा की आज विभाग से एक विद्वान शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं इनकी कमी सदा खलेगी।
डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा की आज एक हंसमुख शिक्षक महाविद्यालय से कार्यकाल पूरा कर विदा हो रहे हैं l डॉ अशोक ने कहा की अनिल बाबू महाविद्यालय के किसी भी कार्य को करने के लिए सदा तत्पर रहते थे l रत्नेश झा ने कहा की महाविद्यालय परिवार उनके सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना करता हूं। विदाई समारोह में डॉ कमलेश प्रसाद सिंह,डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह,डॉ अनुरुद्ध कुंवर, डॉ हरी दर्शन सिंह ,प्रो मदन कुमार सिंह, ,डॉ हनी सिन्हा,डॉ अनुजा कुमारी, डॉ मिंकी कुमारी,डॉ सुनीता कुमारी ,डॉ कमलेश, डॉ विभूति,ओम प्रकाश सिंह,मनीष कुमार सिंह,उदय कुमार के साथ छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।