पलवल : कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या
पलवल, 16 अगस्त। कर्ज में डूबे गांव किठवाड़ी निवासी 40 वर्षीय किसान पदम सिंह ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों का कहना है पदम सिंह पर कर्जा ज्यादा होने के कारण परेशान रहता था। जिसके कारण सोमवार की रात जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने इलाज के लिए नागरिक में भर्ती करवा दिया। ईलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी दिनेश ने मंगलवार को बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है पदम सिंह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। कर्ज ज्यादा हो रहा था जिसके चलते वह परेशान हो रहा था। जिसके चलते पदम सिंह ने यह कदम उठाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार दी गई शिकायत के आधार कार्यवाही अमल में लाते हुए 174 की कार्यवाही की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृत के परिजनों को सौंप दिया है।