राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनषिप में छाए लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत के खिलाड़ी
22 नवंबर 2022 से 24 नवंबर 2022 तक यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनषिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोषन किया। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में उदी बत्रा और सौम्या यादव ने गुड़गाँव के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर- 14 बालक वर्ग में साकेत अरोड़ा ने रोहतक के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में तेजस वर्मा ने यमुना नगर के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रधानाचार्या आषा गोयल, उपप्रधानाचार्या गीता अरोड़ा, स्पोटर्स डायरेक्टर नरेन्द्र नेगी एवं टेबल टेनिस कोच भारती बत्रा ने विद्यालय में फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया गया व सभी खिलाड़ियों के अभिभावक को इस शानदार खेल प्रदर्षन के लिए बधाई दी। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डाॅ. विषाल गर्ग ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ बधाई दी और भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्षन के लिए प्रेरित किया।
अधिक जानकारी के लिए आप टेबल टेनिस कोच भारती बत्रा को इस नं. 9034003619 पर संपर्क कर सकते हैं।