गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हो, भोजन का विशेष ध्यान रखा जाए : जिलाधिकारी
– जिलाधिकारी ने गोद लिए गए गांव लक्ष्मीपुर कटाई ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
मुुरादाबाद 14 सितंबर। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों का जायजा लेने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के तहत गोद लिए गांव लक्ष्मीपुर कटाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां किशोरियों को पोषण किट का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, उनके भोजन का विशेष ध्यान रखने का परामर्श दिया। आयरन के लिए कैल्शियम की गोलियां खाने की तरीकों की जानकारी ली। लड़की लड़का में भेद ना करते हुई स्वस्थ बच्चे की जन्म की तैयारियों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अभिलेखों, जिसमें जन्म मृत्यु पंजीयन, वजन रजिस्टर, विप-स रजिस्टर का अवलोकन भी किया। पंचायत सचिव से समन्वय स्थापित कर जन्म पंजिका में अंकित बच्चों के जन्म व मृत्यु प्राप्त व्यक्तियों की मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन हेतु आंगनबाड़ी को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों को आयरन की टेबलेट खाने से उनके भोजन के तरीकों की भी जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा शांडिल्य द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र पर कोई भी सेम बच्चा नहीं है। कार्यकत्री द्वारा लाभार्थियों को नियमित रूप से परामर्श दिया जाता है व पुष्टाहार वितरण की पारदर्शी सेवाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर डीपीओ ने केंद्र पर मिलने वाली सामग्री के विषय में भी डीएम को जानकारी दी। निरीक्षण के समय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।