उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बरेका सूर्य सरोवर में छठ की तैयारियां जोरों पर,वेदी बना स्थान छेका गया

वाराणसी, 27 अक्टूबर। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सूर्य सरोवर पर डाला छठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मजदूर कुंड को रंग रोगन करने के साथ सजावट में भी जुट गये है। छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के देखरेख में मजदूर कार्य में लगे हुए है। परिसर के लोगों ने सरोवर के किनारे वेदियां बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए नाम लिख कर स्थान भी छेंक दिया है।

पिछले दो साल से वैश्विक महामारी कोविड के चलते छठ पूजा भव्य रूप से नही हो पाई थी। लेकिन इस बार पूजा को भव्य रूप से करने की तैयारी है। कुंड पर पास धारी लोगों को ही पूजा की अनुमति मिलती है। उधर,गंगा तट पर भी छठ की तैयारियों को लेकर साफ-सफाई हो रही है। लेकिन गंगा में आई बाढ़ के गाद और कीचड़ से तैयारियों पर असर पड़ रहा है। तमाम परेशानियों के बावजूद व्रती महिलाएं और उनके परिजन छठ माता के पूजा के लिए संकल्पित है। लोग पूजन सामग्री सूप, देउरा, फल और अन्य सामानों की खरीदारी में जुट गये है।

लोक आराधना के महापर्व पर व्रती महिलाएं छठ मइया की गीत गाते हुए परिजनों के साथ गाजे बाजे के साथ सरोवर नदी गंगा तट पर जायेंगी। इस दौरान सिर पर पूजा की देउरी रख परिजन साथ चलते है। 30 अक्टूबर रविवार की शाम छठ मइया की कथा सुन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौटेंगी। सोमवार 31 अक्टूबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौट कर व्रत का पारण करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker