हरियाणा

हिसार: बिजली एवं जेल मंत्री को हरियाणा का राजनीतिक इतिहास भेंट किया

हिसार, 06 सितम्बर। राज्य के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह को हरियाणा का राजनीतिक इतिहास भेंट किया गया। मंत्री रणजीत सिंह ने इतिहास के लेखक मान सिंह वर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस इतिहास के पढऩे से राजनीतिज्ञों को खाफी जानकारी मिलेगी।

हरियाणा के लोकतंत्र सेनानी एवं हरियाणा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मानसिंह वर्मा ने बताया कि इस इतिहास में हरियाणा के राजनीतिक आंकड़े, हरियाणा की राजनीति में पत्रकारों का योगदान, हरियाणा की राजनीतिक यात्रा, जातिगत आंकड़े, आपातकाल का दौर, हरियाणा का दल-बदल इतिहास, हरियाणा के राजनीतिक परिवार व संयुक्त पंजाब में विधान परिषद में रहे हरियाणा के राजनीतिक नेताओं की सूची सहित राजनीति के बारे हर जानकारी दी गई है। यह इतिहास हरियाणा के शिक्षा व पत्रकारिता क्षेत्र में भी एक वरदान साबित होगा।

हरियाणा प्रेस क्लब के प्रदेश प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि यह राजनीतिक इतिहास हरियाणा के राज्यपाल एवं सभी मंत्रियों को भेंट किया जाएगा। हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह को सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह हिसार में एक पत्रकार वार्ता के बाद हरियाणा का राजीतिक इतिहास भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker