उत्तर प्रदेश

जीवन को वैज्ञानिक सोच बनाने पर समाज में प्रगति आएगी : प्रो केबी पाण्डेय

प्रयागराज, 17 अक्टूबर। विज्ञान के बिना जीवन सम्भव नहीं है। विज्ञान का मतलब विशिष्ट ज्ञान और सफलता तभी सम्भव है जब आप अपना जीवन वैज्ञानिक बनाएंगे। जीवन को वैज्ञानिक सोच बनाने पर समाज में प्रगति आएगी। यह बातें प्रो. के.बी पांडेय पूर्व कुलपति ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट ने विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का शुभारम्भ करते हुए कही।

सोमवार को संजीवनी संस्था द्वारा अंकित विद्या निकेतन इंटर कॉलेज अरैल अटल नगर (नैनी) में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा जीवन में लक्ष्य होना चाहिए, लक्ष्य के बिना जीवन अधूरा है। आप सब अर्जुन हैं और गुरु द्रोण हैं।

राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर लिमिटेड भारत सरकार के स्वतंत्र निदेशक डॉ चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि पर्यावरण के बिना किसी का भी जीवन सुखी नहीं हो सकता। हमारी प्रकृति और शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। अगर प्रकृति बीमार हो जाय तो क्या जीवन सुखी रह सकता है। धरती बीमार न पड़े इसके लिए मैं सभी बच्चों से कहता हूँ कि आप लोग भी अपने घरों के आसपास पेड़ अवश्य लगाएं, पेड़ों से भी प्यार करें और प्रणाम करें। जिससे प्रकृति वातावरण स्वस्थ होने पर कोई बीमार नहीं होगा। तो हम वैज्ञानिक रूप से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ेंगे।

मनोवैज्ञानिक डॉ प्रमोद पांडेय ने कहा मन की स्थिति को बचपन से ही लक्ष्य बनाकर अध्ययन करें तो निश्चित तौर से जीवन में समृद्धि आएगी। इस दौरान प्रदर्शनी में लगे चित्र भारत के वैज्ञानिकों द्वारा शोध और उनके जीवन को देखा गया। इस मौके पर प्रबंधक अनिल मिश्रा प्रधानाचार्य सीताराम त्रिपाठी, संचालक विद्यासागर मिश्र, कार्यक्रम आयोजक उदित नारायण शुक्ल, भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी सहित ज्ञान भारती, सरस्वती बाल मंदिर, संगम मॉडल, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज कल्याणी देवी, बाल भारती, बाल विकास इंटर कॉलेज सहित 30 स्कूलों के विद्यार्थी विज्ञान प्रदर्शनी व मेले में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker