पंजाब ने केजरीवाल सरकार के मॉडल पर लगाई मोहर : लक्ष्य गर्ग
हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
फतेहाबाद
पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर हरियाणा में भी आप कार्यकर्ताओं में जबररदस्त खुशी है। जैसे ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्पष्ट बहुमत मिलने का पता चला, उन्होंने ढोल-नगाड़ों पर नाच-गाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।
जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चिम जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग ने पंजाब में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मॉडल पर अपनी मोहर लगाई है। टोहाना में पार्टी जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा के नेतृत्व में, रतिया में गुरविन्द्र गर्जा और विनोद भड़ोलांवाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने दिल्ली में शिक्षा, पानी, बिजली, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधार से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को चुना है। पंजाब में मिली जीत से हरियाणा के भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हरियाणा में भी आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।
आम आदमी पार्टी के बृजलाल कड़वासरा, डॉ. जगदीश, संदीप गोरछिया, विजय जिंदल, मोहन लाल गर्ग, दलबीर ढाबी, पंकज कटारिया, विकास गर्ग, विजय सिंह जाखड़ पीलीमंदौरी, राजेश गर्ग, कुलदीप बालोटिया, प्रवीण कुमार रामसरा, जयप्रकाश गर्ग, कालू गर्ग व सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विकास सिंगला ने भी पंजाब में अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जताई है।