उत्तर प्रदेश

 प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में रानी रेवती देवी ने झटके 22 पदक

प्रयागराज, 11 अक्टूबर। विद्या भारती से सम्बद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर ने काशी प्रांत द्वारा कादीपुर सुल्तानपुर में आयोजित ज्ञान विज्ञान मेले में क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के मार्गदर्शन में दस स्वर्ण, पांच रजत एवं सात कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।

रानी रेवती देवी के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग की विज्ञान प्रश्न मंच, सांस्कृतिक प्रश्न मंच, गणित प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, गणित पत्राचार, विज्ञान नवाचारित प्रदर्श, विज्ञान प्रयोग एवं विज्ञान पत्र वाचन की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।

विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तरुण वर्ग के सांस्कृतिक प्रश्न मंच में ऋषभ पांडे, प्रियांशु मिश्रा एवं अमन पाल ने स्वर्ण पदक, किशोर वर्ग के सांस्कृतिक प्रश्न मंच में मृत्युंजय शुक्ला, कार्तिकेय मिश्रा एवं शशांक यादव ने स्वर्ण पदक, विज्ञान प्रदर्श के किशोर वर्ग में साक्षी मौर्या स्वर्ण पदक, आदित्य मौर्य कांस्य पदक, बाल वर्ग में अनुकर सिंह ने स्वर्ण पदक, तरुण वर्ग में श्याम सिंह कुशवाहा ने स्वर्ण पदक, विज्ञान पत्र वाचन के बाल वर्ग में प्रसून वत्स, कांस्य पदक किशोर वर्ग में अनुष्का पांडे स्वर्ण पदक, विज्ञान प्रयोग के किशोर वर्ग में आदर्श गिरी रजत पदक, तरुण वर्ग में हिमांशु कुमार कांस्य पदक, विज्ञान प्रश्न मंच के किशोर वर्ग में भोजराज, अभय प्रताप सिंह एवं शशांक शेखर मिश्रा ने रजत पदक, गणित प्रश्न मंच के बाल वर्ग में सास्वत दुबे एवं विकास पाल ने कांस्य पदक, गणित पत्राचार के बाल वर्ग में नैतिक गुप्ता, रजत पदक तथा वैदिक गणित प्रश्न मंच के तरुण वर्ग में सूरज बिंद, शिवम यादव एवं लालबाबू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, संभाग निरीक्षक रामजी यादव एवं गोपाल तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक बोध प्रमुख प्रतियोगिता में गिरिवर शंकर तिवारी, प्रांतीय गणित प्रमुख अवधेश मिश्र एवं प्रांतीय विज्ञान प्रमुख बलवंत सिंह सहित विद्या भारती के तमाम अधिकारी एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। प्रतियोगिता का संयोजन प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker