हरियाणा
खेलो हरियाणा वालीवाल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही रतिराम स्कूल की लड़कियों की टीम
विजेता वालीवाल की लड़कियों की टीम।
गन्नौर। खुबडू गांव के रतिराम स्कूल में सरकार द्वारा लड़कियों के लिए खोली गई वालीवाल नर्सरी में बेहतर प्रशिक्षण लेकर रतिराम स्कूल की लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र धनखड़ ने बताया कि सरकार द्वारा राज्यस्तरीय खेल करवाए जा रहे है। वालीवाल की लड़कियों ने पंचकुला में आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में रतिराम स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के तीसरा स्थान प्राप्त करने खेल प्रेमियों व ग्रामीणों में खुशी है। धनखड़ ने बताया कि इसके अलावा स्कूल की छात्राएं अन्य खेलो में भी बेहतर प्रदर्शन करते पदक जीतकर स्कूल का नाम रौशन कर रही है।