हरियाणा

हरियाणा में संपत्तियों की पुनर्आवंटन प्रक्रिया हुई सरल

मुख्यमंत्री ने एचएसवीपी की पांच सेवाओं का किया शुभारंभ

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पांच विशिष्ट सेवाओं का शुभारंभ किया। मनोहर लाल ने कहा कि इन पांच विशिष्ट सेवाओं का उद्देश्य राज्य सरकार के ईज ऑफ लिविंग को नई गति प्रदान करना है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 46 सेवाएं अभी तक ऑनलाइन थी। शुक्रवार से पांच अन्य सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसके चलते वरिष्ठ नागरिक घर बैठे बायोमैट्रिक हाजिरी लगवा सकेंगे।

यह राजस्व विभाग से समन्वय के साथ एक अभिन्न प्रक्रिया है। जिससे आवंटी की परेशानी को कम किया जा सकेगा। इसमें पुन: आवंटन के लिए आवेदन,ओटीपी आदि जैसी कुछ अनावश्यक प्रक्रियाओं को समाप्त कर दिया गया है। एचएसवीपी ने अपनी डिजिटल सेवा शुरू की है। यह सेवा उन आंवटियों के लिए है, जो स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कार्यालय नहीं आ सकते। वह स्थानांतरण अनुमति के लिए अपने घर पर ही बायोमेट्रिक उपस्थिति सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आवंटी अपनी सुविधा के अनुसार एक स्लॉट चुन सकता है। इसके बाद उसके घर पर उपकरणों से सुसज्जित वाहन भेजा जाएगा। 4 मरला से कम आकार के प्लाट आवंटी के लिए यह सेवा नि:शुल्क है। अन्य को एक निर्धारित शुल्क देना होगा।

इज ऑफ डुईंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए एचएसवीपी ने एक सेवा शुरू की है जिसका उपयोग करके कोई भी कही से भी अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति को दर्ज कर सकता है जोकि निकटतम संपदा कार्यालय के लिए स्थानांतरण अनुमति का हिस्सा है। पहले इसके लिए उसी सम्पदा कार्यालय आना होता था जिसके दायरे में आवंटी की संपत्ति आती है। अब कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे खरीददार और विक्रेता दोनों के लिए प्रक्रिया सुविधाजनक बन गई है।

एचएसवीपी ने इस मॉड्यूल को आवंटी को त्रुटियों को ठीक करने और एचएसवीपी के पीपीएम डेटाबेस में सम्पत्ति-संबंधी विशेषताओं को अपडेट करने का अवसर देने के लिए शुरू की है। अब पहले की तरह एचएसवीपी मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आवंटी को ऑफर के अपडेशन,कब्जे की तारीख आवंटी के विवरण, जीपीए धारक,प्लॉट मेमो आदि जैसी कुछ सेवाओं के लिए किसी भी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।

एचएसवीपी की मौजूदा सेवाओं के अलावा आज 11 सेवाएं आईटी प्लेटफॉर्म पर शुरू की जा रही हैं। इनमें पानी की लाइन की मरम्मत,सडक़ की सफाई,गड्ढों की मरम्मत,मेनहोल की मरम्मत जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस नई शुरुआत से नागरिकों को समय पर सेवाएं मिलनी सुनिश्चित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker