गुरुग्राम: पटौदी से चंडीगढ़ तक शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
-सुबह 4:30 बजे विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने झंडी दिखा किया रवाना
गुरुग्राम
पटौदी से चंडीगढ़ तक हरियाणा रोडवेज बस सेवा की लंबे समय से की जा रही मांग मंगलवार को पूरी हो गई। सुबह 4:30 बजे इस बस को विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शाम को यह बस 6 बजे चंडीगढ़ से पटौदी के लिए रवाना होगी।
गुरुग्राम सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदर लाल यादव ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और विधायक सत्यप्रकाश जरावता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस बस के संचालन से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। पटौदी के लोगों को इससे पहले चंडीगढ़ जाने को गुरुग्राम या दिल्ली जाना पड़ता था। जिस कारण काफी परेशानी होती थी। बस को झंडी दिखाने के बाद विधायक सत्यप्रकाश जरावता खुद भी बस में सवार होकर चंडीगढ़ गए।
सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है। बेहतर सेवाएं प्रदेश में विभाग की ओर से दी जा रही हैं। वहीं विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी अपने क्षेत्र की जरूरतों को विशेष ध्यान रखते हैं। हर काम को वे पूरी रुचि लेकर करते हैं। चंडीगढ़ तक बस सेवा की भी काफी समय से मांग थी, जो अब विधायक सत्यप्रकाश जरावता के प्रयासों से सिरे चढ़ी है। यह बस रोजाना पटौदी बस अड्डे से कुलाना, झज्जर, रोहतक, पानीपत होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। बस के संचालन की शुरुआत के मौके पर प्रदीप सरपंच, दयाराम चेयरमैन, अजीत यादव, पूर्व पार्षद अभिमन्यु थानेदार, पवन यादव सिकन्दरपुर बढ़ा, सत्तन सरपंच, राममूर्ति गोठवाल, अजीत सरपंच त्रिपाठी, अमित पहलवान कारोला, पीएल वर्मा हेलीमंडी, मनोज जनौला, सतीश लोकरा, दलीप पहलवान आदि लागे उपस्थित रहे।