हरियाणा

भाजपा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता सर्मपण को देख विपक्ष बौखलाया : नेहरा

भाजपा नेता आजाद नेहरा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए साथ में रविन्द्र दिलावार व अन्य।


गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा व एससी बीसी वीत निगम के निदेशक रविन्द्र दिलावर ने गन्नौर विधान सभा के गांव अगवानपुर व भूर्री के शक्ति केन्द्र प्रमुख सुभाष मलिक तथा राजपुर शक्ति के श्रवण कौशिक और बुथ अध्यक्षों का स्वागत किया। उनके साथ मण्डल प्रभारी चरण सिंह जोगी ने गांव अगवानपुर के खेल स्टेडियम मे पौधा रोपण भी किया। आजाद नेहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के संगठन की मजबूती ओर कार्यकर्ताओं के समर्पण को देख कर विपक्ष इस कदर बोखला चुका है कि समय समय पर भाजपा सरकार ओर नेताओ पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते है, परन्तु आज प्रदेश की जनता पुर्ण रूप से भाजपा के साथ खडी है। इस अवसर पर उनके साथ मण्डल अध्यक्ष अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, विनोद बैरागी, संदीप, सुभाष, महावीर,श्रवण कुमार, जयपाल , रविन्द्र आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker