दोस्तों में गाली-गलौज के बाद किया हमला, गंभीर
सोनीपत
बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लिवासपुर में दोस्तों में गाली-गलौच करने के बाद हमला कर घायल करने के आरोप का मामला सामने आया है। घायल की बेटी ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घायल का उपचार चल रहा है।
गांव लिवासपुर निवासी आशु ने बताया कि उसके पिता दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान गाली-गलौच करने लग गए। उसके पापा ने गाली-गलौच का विरोध किया। उसी दौरान अमरजीत, आकाश, सत्यवान, बलवान, सहित अन्य ने हमला कर घायल कर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपित उन्हें भी हथियार दिखाने लगे। उन्हें चोरों तरफ से घेर लिया। आरोपित जा से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मल गई। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपितों को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।