शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक एवं त्रिदेव हैं जीत की कुंजीः राज्यमन्त्री कमलेश ढांडा
: कुंडली पालिका चुनाव के दृष्टिगत राज्यमंत्री ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
: चाय पर चर्चा के माध्यम से जाना माहौल, अंत्योदय उत्थान हमारा लक्ष्य
कुंडली (सोनीपत)। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सशक्त कडी उसके कार्यकर्ता हैं, जो शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक एवं त्रिदेव की भूमिका में होकर जीत की कुंजी बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अंत्योदय उत्थान की योजना से आम नागरिक का सामाजिक, आर्थिक स्तर बेहतर हो रहा है और इसके बूते पर भाजपा कुंडली में बडे अंतर से कमल का फूल खिलाकर विरोधियों को धूल चटाएगी। सोमवार को कुंडली नगर पालिका चुनाव के संबंध में प्रवास प्रभारी के नाते महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कुंडली की चौपाल में सक्रिय पदाधिकारियों की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते पर ही विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल के तौर पर भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है। आप जैसे जिम्मेदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण संगठन का देश, प्रदेश में गुणात्मक विस्तार हुआ है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हम सभी देश, समाज को मजबूत बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं और यही अंतर अन्य राजनीतिक दलों पर भाजपा को श्रेष्ठ बनाती है।
उन्होंने संगठन की ताकत का जिक्र करते हुए कहा मेरी जैसी साधारण कार्यकर्ता, जिसे संगठन ने ही आगे बढाते हुए सरकार के माध्यम से आमजन की सेवा करने का अवसर दिया है। आज संगठन द्वारा मुझे चुना गया है तो कल आप में से ही किसी कार्यकर्ता को यह दायित्व मिलने वाला है। इसलिए संगठन द्वारा जो भी होमवर्क दिया जाता है, उसे गंभीरता से लें तथा उसके अनुरूप आगामी कदम उठाएं। जो कार्यकर्ता सही दिशा में काम करता है, उसे कोई न कोई आंख देख रही होती है।
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कुंडली पालिका में पहली बार चुनाव होने जा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार के दौरान कुंडली मे विकास कार्यों को निरन्तर गति दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए कुंडली में कमल को फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों को गरीब, वंचित परिवारों तक लाभ पहुंचाने के लिए तथा उनके उत्थान के लिए कुंडली नगर पालिका में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। इस दौरान भाजपा विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा, जिला उपाध्यक्ष निशांत छोक्कर, प्रभारी सोहनपाल छोक्कर, कुंडली विस्तारक राममेहर, जिला विस्तारक दिनेश व्यास, मंडल अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व सरपंच हरिचन्द, निशांत धिरान, सुनील कटारिया, महिला मोर्चा सचिव प्रेमलता, मंडल महामंत्री गोपाल वर्मा भी मौजूद रहे।