श्रीमद्भागवत कथा बड़े से बड़े पापियों को भी पापमुक्त कर देती : रविशंकर प्रसाद
पटना
पूर्व केंद्री मंत्री और पटना साहिब से भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने श्रीमद्भागवत कथा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि श्रीमद्भागवत कथा बड़े से बड़े पापियों को भी पापमुक्त कर देती है। जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है।
खुसरूपुर के जगमालबीघा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आयोजित सभा में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जीवन में यदि मान, बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिल जाए तो उसे ईश्वर की कृपा मानकर भलाई के कार्य करना चाहिए।उन्होंने ने कहा कि जब जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। उन्होंने महाभारत के कई प्रसंग भी सुनाए। कर्ण और भगवान श्रीकृष्ण के बीच संवाद को बताते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जब कर्ण की भगवान कृष्ण से चर्चा हुई तो कर्ण ने कहा कि मृत्यु के बाद ऐसी जगह मेरा दाह संस्कार हो जहां आज तक किसी का नहीं हुआ। भगवान ने उसकी मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। कृष्ण और विदुर का प्रसंग भी सुनाया गया।उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।इस मौके पर बिहार के कबीना मंत्री नितिन नवीन,सांसद चिराग पासवान,पूर्व विधायक रणविजय सिंह, ई मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।