हर बूथ पर भाजपा को जिताएं और पूरे प्रदेश में कमल खिलाएं : श्याम बिहारी
मुुरादाबाद़, 24 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा महानगर का किसान सम्मेलन हर्षित बैंकट हॉल भोजपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा मुरादाबाद महानगर के महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने सम्मेलन में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मिल रही योजनाओं से रूबरू कराया।
श्याम बिहारी शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, पीएम किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ मोदी सरकार व योगी सरकार के माध्यम से किसानों को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की भांति आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में हर बूथ पर भाजपा को जिताए और पूरे प्रदेश में कमल खिलाएं।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा मुरादाबाद महानगर के महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद मनीष गुर्जर ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को जोड़ने का काम बूथ स्तर पर कर रही हैं। संचालन मंडल महामंत्री भोजपुर मंडल वीरपाल सिंह किया।
इस दौरान सुमनेश ठाकुर मंडल अध्यक्ष भोजपुर, दीपक चौधरी, सतेंद्र सैनी, जिला महामंत्री, उदयन महंत, अर्पित पाल मंडल उपाध्यक्ष, अमरजीत सिंह, जावेद चौधरी, मुकुल पराशर, रविंद्र कश्यप, साबिर हुसैन, मुकुल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।