हरियाणा

भाभी व भतीजे-भतीजे को ससुराल में जाते समय कार का संतुलन बिगड़ने नहर में गिरी कार, देवर सहित भाभी व दोनों बच्चों की हुई मौत

– कैलाना गांव के निकट नहर के पास हुआ हादसा, मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर नहर में गिरी कार

नहर में गिरी कार को निकालते ग्रामीण।

मृतक अशोक का फाइल फोटो।

गन्नौर। खरखोदा के गांव  मटिंडू निवासी युवक अपनी भाभी भतीजे-भतीजी को मायके छोड़ने जाते समय कार का संतुलन बिगड़ने से कार चला रहा देवर अपनी भाभी व बच्चों सहित कैलाना गांव के निकट नहर में जा गिरा। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चारों को कार से बाहर निकाला। चारों की हालत खराब होने के चलते उन्हें सोनीपत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार खरखौदा के गांव मटिंडू निवासी अशोक अपनी भाभी मंजू, भतीजे 4 वर्षीय आयुष और भतीजी 8 वर्षीय आरूषी को उनके मायके पानीपत जिले के गांव लाखु बवाना गांव में जा रहा था। जब वे गांव कैलाना नहर के पास पहुंचे तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार नहर के किनारे खड़ी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर नहर में जा गिरी। जिससे अशोक, मंजू व दोनों बच्चे कार सहित नहर में डूब गए। हादसे के तुरंत बाद नहर में नहा रहे कैलाना गांव के राजेश, दीपक, रोहित सहित अन्य ने बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कार के शीशे तोड़ कर पहले मंजू व आरूषी को बाहर निकाला व निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। इसके बाद उन्होंने अशोक व आयुष को भी बाहर निकाल लिया और उन्हें भी तुरंत अस्पताल में निजी वाहन से भिजवा दिया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची थाना गन्नौर पुलिस ने नहर में गिरी कार को भी नहर से बाहर निकलवा लिया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– भाभी की छोटी बहन से हुई थी अशोक की शादी

जानकारी अनुसार अशोक की शादी उसकी भाभी मंजू की छोटी बहन के साथ हुई थी। अशोक की पत्नी कुछ दिनों पहले ही  पानीपत जिले के गांव लाखु बवाना अपने मायके गई थी। रविवार को अशोक अपनी भाभी, भतीजे व भतीजी को लाखु बवाना गांव छोड़ने और पत्नी को लेने के लिए निकला था। इस दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

– सड़क हादसे में ही मंजू के फौजी पति की भी हो गई थी  मौत

—  जानकारी अनुसार मृतक मंजू के पति मनोज फौज में कार्यरत था। उसके दो वर्ष पहले ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति के मौत के बाद अशोक ही अपनी भाभी, भतीजे व भतीजे का गुजारा चला रहा था।

– परिवार पर टूटा आफत का पहाड़

परिवार में हुई चार मौतों के बाद परिवार पर आफत का पहाड़ टूटा है। लाखु बवाना के अनार सिंह के मनोज व अशोक दो ही बेटे थे। मनोज की सड़क हादसे में पहले मौत हो चुकी थी। उसकी मौत के बाद अशोक ही अपना व अपने भाई मनोज के परिवार को गुजारा चला रहा था। अब अशोक के साथ-साथ उनकी पुत्रवधु, पोते व पोती की भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद अनार सिंह व अशोक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों बेटों को खो चुके अनार सिंह खुद को बेसहारा महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker