ब्लाक स्तरीय खेलो में रतिराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र हाई जम्प में छाए
कार्यवाह बीईओ अनिल वर्मा व अन्य प्रधानाचार्य खेल के दौरान मैच देखते हुए।
गन्नौर। बीएसटी कॉलोनी में रौनक पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में अंडर-19 बॉयज के खेल हुए। खिलाड़ियों ने एथलीट, योगा, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग व अन्य खेलो में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। छात्रों में खेलो को लेकर उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में व्यवस्था को रामकुमार, वीरेंद्र, योगेश, ईश्वर, देवेंद्र कटारिया, सुनील, नरेश, अरुण, संजय, निर्मल, सुमन, सीमा, अजय ने कोच की भूमिका बखूबी निभाई। कोच देवेन्द्र ने बताया कि अंडर 14 व 17 के खेल होंगे। प्रथम दिन खेलों का शुभारंभ बजाना के राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल एवं कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता हे। इसलिए जीवन में कोई न कोई खेलना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य सुरजीत खोखर, सुलेख चंद, शमशेर, दीपक शर्मा, विनोद, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
खेलो के प्रथम दिन ये रहे विजेता
योगा में – नितिन, किवास व बॉक्सिंग में 55 केजी में सागर, 60-64 केजी में लक्ष्य, 67 केजी में निशांत, 64-69 केजी में युवराज, 69-70 केजी में दीक्षांत, 80 केजी से ऊपर में विवान राठी, इसके अलावा कुश्ती में 57 केजी में अमल, 61 केजी में आकाश, 65 केजी में प्रिंयाशु, 70 केजी में सौरभ, 74 केजी में पुलकित कुमार, 79 केजी में विकास, 86 केजी में विशाल विजेता रहा।
रतिराम स्कूल के छात्रों ने हाई जम्प में बाजी मारी
खेलो में खूबडू रतिराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी ने अंडर 18 में हाई जम्प में रोहित पुत्र राजेन्द्र ने ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में अंकुश ने 5 फूट ऊंची कूद प्रथम स्थान प्राप्त किया।