क्राइमदिल्ली

मेट्रो प्लेटफॉर्म की दीवार पर खड़ी होकर खुदकुशी का प्रयास

-स्थानीय लोगों ने बचाया लड़की को

नई दिल्ली

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह 7.28 बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने देखा की एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और खुदकुशी की कोशिश कर रही है। वहीं नीचे खड़े लोगों ने कम्बल की सहायता से लड़कों बचाने का प्रयास किया।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सीआईएसएफ जवानों ने जब लड़की को दीवार पर देखा तो उन्होंने लड़की को समझाने की कोशिश की और कहा की वो दीवार से उतर जाए लेकिन लड़की बात मानने को तैयार नहीं हुई।

सीआईएसएफ के जवानों ने बातों में लड़की को उलझाए रखा। इसी बीच लड़की ने नीचे छलांग लगा दी। वहीं शोर शाराबा सुनकर इक्ट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने कम्बल की सहायता से लड़की को बचाने का प्रयास किया। बावजूद इसके लड़की घायल हो गई। लड़की को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। लड़की के पैरों में चोट आई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पता लगा रही है की आखिरकार ऐसी क्या वजह थी जिस वजह से लड़कीं ने खुदकुशी करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker