देश के लोकतंत्र की हत्या नही होने देंगे, डट कर करेंगे मुकाबला : सुरेंद्र पंवार
-ईडी द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को नाजायज किया जा रहा परेशान
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि देश की भाजपा सरकार द्वारा ई.डी. एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से हमारे शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी जी तथा राहुल गांधी जी को नाजायज तौर पर परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार के दबाव में ई.डी. द्वारा राहुल गांधी को झूठे केस में फंसाकर 13 जून, 2022 को तलब किया गया है,जोकि सरासर लोकतंत्र की हत्या करने वाला है। लोकतन्त्र की हत्या कतई नही होने देंगे। विधायक सुरेंद्र पंवार दिल्ली में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ईडी कार्यालय के पास पहुंचे थे, वहाँ पर पुलिस ने ज़बरदस्ती उन्हें हिरासत में लिया। इससे पहले विधायक सुरेंद्र पंवार ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के लिए सेकड़ो की तादाद में सोनीपत से कार्यकर्ताओं को सेक्टर-15 से रवाना किया।