व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए रिकार्ड जांचा व इसके संबंध में अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
खरखौदा – वीरवार को रोहतक रेंज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने सोनीपत के पुलिस थाना खरखौदा का अधिकारिक निरिक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनीपत हिमांशु गर्ग भी मौजूद रहे।
निरिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने थाना के मुन्शी रूम में थाना का लेखा जोखा चेक किया व थाना के सभी कमरों में जा कर उनको भी चेक किया व भविष्य में सभी विभागीय कार्य कैसे किये जाएँ इस बारे भी दिशा निर्देश दिए हैं।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने थाना खरखौदा की मेस का भी बारिकी से निरक्षण किया व जवानों का खाना कैसा हो इस बारे भी उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनीपत हिमांशु गर्ग ने पुलिस थाना खरखौदा में पौधा रोपण भी किया गया व वहाँ मौजूद स्टाफ को भी पौधारोपण के संबंध में प्रेरित किया।